गंगानगर के मान सम्मान को ठेस बर्दाश्त नहीं : बिहाणी
देश के पहले गृहमंत्री वल्लभभाई पटेल की जयंती पर श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय यूनिटी मार्च निकाले जाने से पहले शनिवार को हुए हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद भाजपा विधायक जयदीप बिहाणी ने सोमवार को एसडी कॉलेज में अपने समर्थकों को बुलाकर शक्ति प्रदर्शन किया।
उन्होंने इस कार्यक्रम के जरिए जिला प्रशासन के खिलाफ सीधा मोर्चा खोल दिया। आपको बता दें कि यूनिटी मार्च में जिला स्तरीय अधिकारियों के देरी से पहुंचने पर बिहाणी ने कड़ी आपत्ति जताई थी। आज के कार्यक्रम के बाद यह विरोध सडक़ पर आ गया है।
बिहाणी ने कहा कि नशा चाहे कोई सा भी नशा हो बुरा होता है। उस नशे में सबसे बुरा नशा है, दिमाग में खुमारी चढऩे का। जब ये नशा सिर पर चढ़कर बोलने लग जाए, तो कोई भी व्यक्ति अपनी हैसियत भूल जाता है, और ये भूल जाता है कि यदि जन आक्रोश फूट पड़ा, तो भागने के लिए साधन भी नहीं मिलेगा।
बैठक में संयुक्त व्यापार मण्डल अध्यक्ष तरसेम गुप्ता, पूर्व सभापति श्याम धारीवाल, पार्षद चेष्टा सरदाना, कमल नारंग, रामगोपाल स्वामी, मनीराम स्वामी, सुरेन्द्र गर्ग, एडवोकेट प्रदीप धेरड़, एडवोकेट सुमित नागपाल, दीपक डूंगाबूंगा, श्री झांकीवाले बालाजी भजन मंडल के प्रेम अग्रवाल गुरुजी, अजय नागपाल सोनू, सुशील अरोड़ा, नवलकिशोर शर्मा, मदन मेव, भंवर रायका, महेश सारस्वत, जीकेएस के रणजीत सिंह राजू, गौरी माई सहित बड़ी संख्या में अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments