Breaking News

दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन

श्रीगंगानगर में सरदार भगत सिंह युवा क्लब की ओर से मल्टीपर्पज स्कूल खेल मैदान में चल रहे दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन सोमवार सुबह सेमीफाइनल मैच करवाया गया। समाचार लिखे जाने तक फाइनल मैच जारी था। 
इससे पहले रविवार को प्रतियोगिता के पहले दिन राजस्थान सहित पंजाब व हरियाणा से आए खिलाडिय़ों ने कबड्डी के पैंतरों में दमखम दिखाते हुए शानदार खेल का प्रदर्शन किया। आयोजन समिति के अध्यक्ष अक्षय बाघेला ने बताया कि रविवार को उद्घाटन मैच में अमृतसर और श्रीगंगानगर के गांव सुंदरपुरा की टीम में पहला मुकाबला हुआ।

No comments