Breaking News

स्ट्रीट डॉग प्रबंधन से जुड़ी कार्ययोजना तैयार करने में जुटी परिषद


सर्वोच्च न्यायालय की ओर से  7 नवंबर 2025 को जारी किए गए अंतरिम निर्देशों के बाद श्रीगंगानगर नगर परिषद  भी स्ट्रीट डॉग प्रबंधन से जुड़ी कार्ययोजना तैयार करने में जुट गई है। इस संबंध में नगर परिषद के आयुक्त रविन्द सिंह ने बताया कि कार्ययोजना को 2-3 दिन में अंतिम रूप दे दिया जाएगा। 
स्वायत्त शासन विभाग के अनुसार निर्देशों का अनुपालन पूरी संवेदनशीलता और सावधानी के साथ किया जाएगा।  किसी भी स्ट्रीट डॉग को उठाने से पहले शेल्टर, प्रशिक्षित स्टाफ, पशु चिकित्सक, भोजन और स्वच्छता जैसी सुविधाओं का पूर्ण रूप से तैयार होना आवश्यक है। राज्य सरकार सार्वजनिक स्वास्थ्य, नागरिक सुरक्षा, कानूनी आदेशों और पशु कल्याण इन सभी पहलुओं में संतुलन बनाते हुए कार्ययोजना पर तेजी से आगे बढ़ रही है। 

No comments