Breaking News

पंजाब का युवक अफीम सहित गिरफ्तार


श्रीगंगानगर जिले के मटीलीराठान पुलिस ने पंजाब के एक युवक को अफीम सहित गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा युवक खुद भी नशा करने का आदी है। नशे का अधिक खर्चा होने पर वह खुद ही सप्लाई करने लगा और पकड़ा गया।
थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि गश्त के दौरान मिर्जेवाला-श्रीगंगानगर मार्ग पर रेलवे फाटक के निकट बाइक सवार गुरप्रीत उर्फ गोपी पुत्र जगदेव सिंह निवासी गुरूहरसहाय फिरोजपुर को गिरफ्तार करके उसके कब्जा से 50 ग्राम अफीम व 1430 रुपए की नगदी बरामद की। पुलिस को देख कर गुरप्रीत सिंह ने बाइक वापिस मोड़ ली थी। इस पर संदेह होने पर उसे दबोच लिया गया। 

No comments