Breaking News

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत


हनुमानगढ़ टाउन पुलिस थाना क्षेत्र मेें बीती रात सेमनाला के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसे में घायल शंकर व बलविन्द्र सिंह को गंभीर हालत में टाउन के सरकारी अस्पताल में लाया गया था। वहां दोनों ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से वाहन भगा कर ले गया था। पुलिस वाहन की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

No comments