Breaking News

गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस को समर्पित विशेष ढाडी दरबार सजाया


श्रीगंगानगर के जवाहरनगर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु हरिकृष्ण साहिब में रविवार रात गुरु तेग बहादुर साहिब के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित विशेष ढाडी दरबार सजाया गया। समागम में प्रसिद्ध रागी एवं ढाडी जत्थे ने गुरु हरिकृष्ण साहिब की बाणी के अनुसार कथा-कीर्तन एवं शौर्य-परंपरा की प्रस्तुतियां दीं, जिसमें फिरोजपुर के ढाडी जत्था भाई लखवीर सिंह और अमृतसर निवासी ढाडी जत्था ज्ञानी सुखदेव सिंह सरपंच ने गुरु महिमा का गुणगान किया। इनके अलावा हजूरी रागी भाई मंजीत सिंह ने भी संगत को गुरु चरणों से जोड़ा।

No comments