थोक सब्जी मंडी में महंगाई की मार
जयपुर स्थित प्रदेश की सबसे बड़ी सब्जी मंडी मुहाना थोक सब्जी मंडी में इन दिनों सब्जियों के दामों में महंगाई का तड़का लगा हुआ है। इस कारण खुदरा बाजार में भी सब्जियां महंगी मिल रही हैं। आज मुहाना थोक मंडी में टमाटर के दामों इजाफा देखा गया। आज थोक मंडी में टमाटर के दाम 40 से 50 रुपए तक बिका। शिमल मिर्च भी महंगी बिकी। शिमला मिर्च के दाम आज 50 से 55 रुपए के बीच रहे तो मटर फली पहले से महंगी चल रही है। आज मटर के दाम भी 60 से 120 रुपए के बीच रहे।

No comments