खेल ग्राउंड की बदहाली पर भड़की एनएसयूआई घास उखाड़कर प्रिंसिपल ऑफिस तक मार्च
झुंझुनूं के मोरारका कॉलेज में सोमवार को ने खेल ग्राउंड की बदइंतजामी को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। लंबे समय से खराब पड़े कॉलेज के खेल मैदान को दुरुस्त करवाने की मांग को लेकर छात्र नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपना विरोध अनोखे तरीके से दर्ज करवाया। खेल मैदान में जगह-जगह उगे घास को छात्रों ने खुद उखाड़ा और उसे हाथों में लेकर खेल ग्राउंड से लेकर प्रिंसिपल कार्यालय तक मार्च निकाला।
छात्रों का कहना है कि कॉलेज प्रशासन खेल गतिविधियों को लेकर गंभीर नहीं है, जबकि इस समय खो-खो और बास्केटबॉल जैसी टीमों के गठन की प्रक्रिया चल रही है और रोजाना अभ्यास के दौरान खिलाडिय़ों को घास से भरे मैदान में परेशानी उठानी पड़ रही है।

No comments