Breaking News

श्रमिक विरोधी कानून का सीटू कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध


श्रीगंगानगर में भारतीय ट्रेड यूनियन केन्द्र कार्यकर्ताओं ने बुधवार को केन्द्र सरकार द्वारा पूंजीपति नैगमिक घरानों के हित में बनाए गए श्रम संहिता के विरोध में जिला कलक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन किया तथा जिला कलक्टर को राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन दिया।
प्रदर्शन के दौरान सीटू वक्ताओं ने केन्द्र सरकार पर पूंजीपति नैगमिक घरानों के लित में मजदूर विरोधी चार श्रम संहिताएं थोपने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आज देश में महंगाई पर कोई नियंत्रण नहीं किया जा रहा है। अमीर और अमीर हो रहा है और गरीब मजदूर और गरीब हो रहा है।  

No comments