शराब ठेकेदार पे्रम नायक के बेटे पर फायरिंग करने वाला युवक गिरफ्तार
श्रीगंगानगर में शराब ठेकेदार पे्रमनायक के बेटे संजय नायक पर फायरिंग करने वाले एक युवक को सीओ सिटी विशाल जांगिड़ ने गिरफ्तार कर लिया। यह मुकदमा कोतवाली पुलिस थाना में बीते वर्ष दस सितम्बर को दर्ज हुआ था। इसकी जांच सीओ सिटी के पास चल रही थी। आईपीएस बी आदित्य के तबादले के बाद इसकी जांच आईपीएस विशाल जांगिड़ को मिली।
आईपीएस श्री जांगिड़ ने बताया कि संंजय नायक पर फायरिंग करने के आरोप में पुरानी आबादी वार्ड नम्बर 5 राधा स्वामी डेरे के निकट रहने वाले आकाश राजपूत पुत्र निरजंन राजपूत को गिरफ्तार किया गया है। आकाश राजपूत के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं।

No comments