Breaking News

पानी की उपलब्धता और वरीयता के अनुसार चलेंगी नहरें


श्रीगंगानगर में रेगुलेशन उप समिति की बैठक बुधवार को सिंचाई विभाग के विश्राम गृह स्थित सभा कक्ष में हुई। इस दौरान सबसे पहले सदस्यों को नहरों का वरीयताक्रम और रनिंग दिनों का चार्ट वितरित किया गया। चर्चा के बाद तय किया गया कि सभी नहरें पानी की उपलब्धता और वरीयता के अनुसार चलाई जाएंगी। 
पीएस नहर के किसानों  ने मांग की है कि उनकी नहर को सही समय पर खोला जाए,अगर नहर को सही समय पर नहीं खोला गया तो गुरुवार और शुक्रवार को बारी वाले किसानों की दो-दो बारी खाली चली जाएगी। इसके अलावा एचएच नहर के किसानों ने भी हिस्से का पूरा पानी देने की मांग की। 

No comments