संविधान दिवस पर संविधान को किया वंदन
संविधान दिवस बुधवार को देश, प्रदेश सहित श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय पर मनाया गया। इस दौरान शहर में कई कार्यक्रमों का आयोजन कर संविधान को वंदन किया तथा संविधान निर्माता डॉ. बीआर अम्बेडकर का श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
संविधान दिवस पर आज जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं पुलिस जवानों को संविधान का महत्व बताया तथा शपथ दिलाई।
पुराने शुगर मिल रोड पर निर्माणाधीन मिनी सेक्ट्रेट के सामने स्थित संविधान चौक पर आज संविधान दिवस मनाया गया। उपस्थित लोगों ने डॉ. अम्बेडकर को पुष्पांजलि अर्पित की।

No comments