पब्लिक पार्क पार्किंग नीलामी निरस्त
श्रीगंगानगर के गोलबाजार एवं मटका चौक के नजदीक पब्लिक पार्क पार्किंग पर वर्कऑर्डर जारी होने से पूर्व ही पब्लिक पार्क पार्किंग नीलामी निरस्त कर दी है।
नगर परिषद आयुक्त रविन्द्र सिंह यादव ने बताया कि पब्लिक पार्क पार्किंग ठेका अपरिहार्य के कारण निरस्त कर दिया गया है।
नगर परिषद द्वारा गत माह की गई नीलामी में उच्चतम दर 9.10 लाख रुपये देेने वाले बोलीदाता एक ठेकेदार को पार्किंग स्थल पब्लिक पार्क का संचालन का कार्यआदेश अभी तक जारी नहीं किया था।

No comments