ट्रेलर से टकराने के बाद पुल पर अटकी गाड़ी, चालक की मौत
श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ सिटी पुलिस थाना क्षेत्र मे नेशनल हाइवे पर मानकसर पुल पर ट्रेलर की टक्कर से एक गाड़ी पुल की दीवार पर अटक गई। हादसे में एसयूवी गाड़ी के चालक की नीचे गिरने पर मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को उप जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। साथ ही क्षतिग्रस्त गाड़ी को क्रेन की मदद से नीचे उतरवाया। सिटी थाना के हैड कांस्टेबल महावीर सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान 32 वर्षीय मुरली सिंधी पुत्र भगवानदास निवासी वार्ड 27 सूरतगढ़ के रूप में हुई है।

No comments