Breaking News

जिले भर से सात युवतियां लापता


श्रीगंगानगर जिले भर के अलग-अलग स्थानों से सात युवतियां लापता हो गई। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर गुमशुदगी दर्ज की है।
सदर पुलिस के अनुसार वैशालीनगर से 26 वर्षीय अनसुईया बिना बताये कहीं चली गई। पुलिस ने युवती की मां गीता देवी की रिपोर्ट पर गुमशुदगी दर्ज की है। इसी थाना क्षेत्र के गांव 2 वाई से 19 वर्षीय पायल कहीं चली गई। उसके पिता मदनलाल ने गुमशुदगी दर्ज करवाई है। केसरीसिंहपुर पुलिस ने बताया कि कस्बे के वार्ड नम्बर 11 निवासी 19 वर्षीय सोनिया कहीं चली गई। उसकी मां नेहा धाणक ने गुमशुदगी दर्ज करवाई है। 

No comments