ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत, दो घायल
अनूपगढ़ के 24 एपीडी अड्डे के पास हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो जने गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से वाहन समेत फरार हो गया।
चक 15 ए निवासी दलीप कुमार ने रिपोर्ट दी कि वह अपने बड़े भाई सुनील कुमार और अन्य परिजनों के साथ मजदूरी कर 30 एपीडी से घर लौट रहा था। सुनील अपने छोटे भाई मनू और मामा के बेटे मुकेश के साथ आगे बाइक पर चल रहा था। जैसे ही वे 26 एपीडी रोड से 24 एपीडी अड्डे के नजदीक पहुंचे, सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
No comments