बाल विवाह, बाल श्रम व भिक्षावृत्ति मुक्त गंगानगर के तहत हस्ताक्षर किए
श्रीगंगानगर जिला प्रशासन एवं बाल अधिकारिता विभाग की ओर से बुधवार को बाल विवाह, बाल श्रम, बाल शोषण एवं बाल भिक्षावृत्ति मुक्त श्रीगंगानगर बनाने को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया।
इस अभियान के दौरान एडीएम श्रीमती रीना छींपा ने हस्ताक्षर कर अभियान की शुरूआत की। इस दौरान बाल अधिकारिता विभाग की सहायक निदेशक रेणु खैरवा, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष जोगेन्द्र कौशिक, सदस्य डॉ. रामप्रकाश शर्मा, आनन्द मारवाल, चाइल्डलाइन के समन्वयक त्रिलोक वर्मा व किड्स वैली स्कूल के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं सहित महिला अधिकारिता विभाग स्टाफ भी मौजूद रहा।
No comments