Breaking News

गुरु गुरुतेग बहादुर के शहीदी दिवस पर रोटरी क्लब ने लगाया लंगर


रोटरी इंटरनेशनल के वर्ष 2025-26 की प्रेरक थीम ' बी अ रोटरी चैंपियंस' के तहत रोटरी क्लब श्रीगंगानगर की ओर से सिख धर्म के नौवें गुरु गुरुतेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर लंगर सेवा करते हुए अटूट लंगर बरताया गया। 
रोटे. कमल मेहंदीरतता ने बताया कि विनोबा बस्ती स्थित गुरुद्वारा श्री कलगीधर साहिब के समीप लगाए गए लंगर में प्रेम, एकता और सेवा की भावना का परिचय देते हुए पदाधिकारियों व सदस्यों ने लंगर वितरण किया और गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष माथा टेक कर सबके लिए सुख-समृद्धि की अरदास की।

No comments