Breaking News

जाट श्री भवन में दीनबंधु सर छोटूराम की प्रतिमा का अनावरण


श्रीगंगानगर के नेतेवाला- रीको बाइपास रोड स्थित जाट श्री भवन में जाट श्री दीनबंधु सर छोटूराम की प्रतिमा का अनावरण राजस्थान उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायधिपति  जगत सिंह ज्याणी ने आज दोपहर को किया। 
यह कार्यक्रम  जाट जन मंगल न्यास श्रीगंगानगर के तत्वावधान में आयोजित किया गया। जाट जन मंगल न्यास के अध्यक्ष ओमप्रकाश सहारण ने बताया कि किसानों के मसीहा दीनबंधु सर छोटूराम की प्रतिमा जाट श्रीभवन में स्थापित की गई है। किसान नेता कृष्ण सहारण मदेरां ने बताया कि दीनबंधु सर छोटूराम ने किसानों के लिए जो किया, उसे आज भी किसानों के परिवार याद करते हैं। सर छोटूराम ने हर वर्ग के हित की बात की और लोगों को गलत बात के लिए आवाज उठाना सिखाया। 

No comments