Breaking News

मूंग की एमएसपी पर खरीद आज से शुरू


श्रीगंगानगर जिले में मूंग व मूंगफली की एमएसपी पर खरीद आज से शुरू हो गई है। खरीद एजेंसी ने 47 केंद्रों पर मूंग खरीद के लिए पहले दिन सिर्फ 251 किसानों को टोकन जारी किए हैं। मूंगफली के दो केंद्रों के लिए 45 किसानों को टोकन जारी किए गए हैं। राजफैड के क्षेत्रीय प्रबंधक  हरीसिंह शर्मा ने बताया कि आज पहले दिन श्रीगंगानगर केंद्र पर कुछ किसान मंूग लेकर पहुंच गए हंै। पहले दिन समारोहपूर्वक शुभारंभ किया जाएगा। 
श्राीगंगानगर जिले में मूंग खरीद के लिए क्रय विक्रय सहकारी समितियों में 20 व ग्राम सेवा सहकारी समितियों में 27 खरीद केंद्र बनाए गए हैं। मूंगफली खरीद के लिए सूरतगढ़ व विजयनगर में एक-एक खरीद केंद्र खोला गया है। 

No comments