गुरु तेग बहादुर के शहीदी पर्व पर निशान साहिब का चोला बदला
श्रीगंगानगर में सिख धर्म के नौवें गुरु साहिब श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी वर्ष पर आयोजित शहीदी गुरु पर्व के अन्तर्गत विनोबा बस्ती स्थित गुरुद्वारा श्री कलगीधर साहिब में सोमवार सुबह निशान साहिब का चोला बदलने की सेवा की गई।
इस क्रम में आज शाम 6 से रात 10.30 बजे तक विशेष कीर्तन दरबार सजाया जाएगा, जिसमें श्री दरबार साहिब अमृतसर के हुजूरी रागी जत्था भाई जलविन्दर सिंह, पंथक कवि अवतार सिंह 'तारी' व कवि जसप्रीत सिंह 'जस' तथा आत्मरस कीर्तन कौंसिल रागी सभा श्रीगंगानगर व हुजूरी रागी जत्था भाई सरबजीत सिंह 'जीत' श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहादत पर प्रकाश डालेंगे। समागम के उपरांत गुरु का अटूट लंगर बरताया जाएगा।

No comments