राजस्व अधिकारी-कर्मचारियों को दी नये पोर्टल की जानकारी
श्रीगंगानगर में राजस्व विभाग के नए पोर्टल एप्प के अन्तर्गत राज्य स्तरीय अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए राजस्व अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अदालतों में लंबित केस संबंधी जानकारी अपलोड करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए इस कार्य में तेजी लाने को कहा। जिला कलक्ट्रेट के वीसी कक्ष में हुई इस वीसी बैठक में राज्य स्तरीय अधिकारियों ने राजस्व विभाग के नए पोर्टल एप्प पर अन्य डाटा पोर्टल पर अपलोड करने संबंधी जानकारी दी।

No comments