योग प्रशिक्षकों ने दिया एसडीएम को ज्ञापन
श्रीगंगानगर में आयुष्मान आरोग्य मंदिर में योग सत्र दस दिन से बढाकर तीस दिन करने, योग प्रशिक्षकों के मानदेय में वृद्धि करने एवं स्थायीकरण करने की मांग को लेकर योग प्रशिक्षकों ने सोमवार को उपखण्ड अधिकारी नयम गौतम को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन दिया। एसडीएम को दिए ज्ञापन में योग श्रीगंगानगर जिले के समस्त योग प्रशिक्षकों ने बताया कि राज्य सरकार की मंशाुनसार आमजन को निरोगी बनाने के उद्देश्य से योग प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस कार्य में योग प्रशिक्षक अहम भूमिका निभा रहे हैं, लेकिन वर्तमान व्यवस्था में योग प्रशिक्षकों के साथ भेदभाव करने से उनमें रोष व्याप्त है।

No comments