समय से पहले फल तैयार होने से किन्नू उत्पादक उत्साहित
श्रीगंगानगर जिले के गंगानगरी किन्नू फल की खेती करने वाले किसानों में इस बार शुरुआती बाजार भावों में तेजी को लेकर किसानों में खुशी की लहर है। सादुलशहर क्षेत्र के प्रगतिशील बागवान किसान शिव प्रकाश सहारण ने बताया कि इस बार किन्नू फल के बगीचों में लगभग 20 दिन पहले फ्रूट रंगीन होने के चलते बाजार में आवक होने लग गई है। अभी वातावरण में न तो अधिक सर्दी है और न ही कोहरा फिर भी फल तैयार होने से किसान अचंभित हैं।
सहारण ने बताया कि लगभग 28 से 30 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से सौदे होने से किसान उत्साहित है। वहीं 15 दिसम्बर के आसपास वाले तैयार होने वाले बगीचों का सौदा 25 से 28 रुपए व्यापारी बोल रहे हैं।

No comments