Breaking News

मां चिंतपूर्णी दुर्गा मंदिर का वार्षिकोत्सव 27 से


मां चिंतपूर्णी दुर्गा मंदिर श्रीगंगानगर 10वां वार्षिक उत्सव 27 से 30 नवम्बर, 2025 तक मनाएगा। सेवादार अरुण अग्रवाल व सुशील जिंदल ने बताया कि वार्षिक उत्सव के उपलक्ष्य में मंदिर कमेटी की ओर से चार दिवसीय धार्मिक अनुष्ठानों और माता की चौकी का आयोजन किया जाएगा। मंदिर कमेटी ने बताया कि वार्षिक उत्सव की शुरुआत 27 नवंबर से होगी। इसका समापन 30 नवंबर को होगा। 
धार्मिक कार्यक्रमों के तहत 27 से 29 नवम्बर विद्वान पंडित नवचंडी यज्ञ करवाएंगे। प्रतिदिन प्रात: 7.30 बजे पूजन और उसके बाद दुर्गा स्तुति पाठ व हवन होगा। वार्षिक उत्सव के उपलक्ष्य में 30 नवम्बर को प्रात: 7.30 बजे से मंदिर में विराजमान सभी देवी-देवताओं का अभिषेक किया जाएगा। 

No comments