दुर्गा स्वामी ने की श्रम कानूनों की निंदा
श्रीगंगानगर में अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन की प्रदेशाध्यक्ष दुर्गा स्वामी ने केंद्र सरकार की ओर से हाल ही में लागू किए गए चार नए श्रम कानूनों की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये कानून मजदूरों के हितों की रक्षा करने के बजाय कॉर्पोरेट घरानों और पूंजीपतियों के पक्ष में हैं।
स्वामी ने बताया कि देश के 10 प्रमुख ट्रेड यूनियनों ने इन नए श्रम कानूनों के खिलाफ 26 नवंबर को राष्ट्रव्यापी विरोध का आह्वान किया है।

No comments