Breaking News

खेत में बुजुर्ग पर हमला, बेटा भी घायल


हनुमानगढ़ थाना सदर क्षेत्र के डबलीराठान चक 10 एसटीजी में खेत विवाद को लेकर एक बुजुर्ग पर हमला कर दिया गया। हथियारों से किये हमले में बुजुर्ग का बेटा भी गंभीर रूप से घायल हो गया। पीडि़त के पुत्र हरदीप सिंह की रिपोर्ट पर पुलिस ने कई आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार हरदीप सिंह ने रिपोर्ट दी कि पिता जगतार राम खेत में बने खाल पर चक्कर लगाने गए थे। उसी दौरान अचानक जोरा सिंह पुत्र जीत सिंह, जोरा सिंह पुत्र हरवंश सिंह, हरमेल सिंह पुत्र नानक सिंह, उनकी पत्नी सरजीत कौर, राजसिंह पुत्र नानक सिंह, उनकी पत्नी लक्ष्मी, छिन्द्र कौर पत्नी गुरमेल सिंह सहित अन्य पारिवारिक सदस्य वहां आ धमके। इन लोगों ने गंडासों, कुल्हाड़ी, दान्तरियों व अन्य हथियारों से हमला कर दिया। 

No comments