छात्राओं को जागरूक करने के लिए दी योजनाओं की जानकारी
श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय पर पुरानी आबादी के वार्ड 18 स्थित अनूपम धींगड़ा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय नम्बर 4 में छात्राओं को महिला अधिकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।
ब्लॉक सुपरवाइजर वैशाली अग्रवाल ने छात्राओं को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना, पोक्सो एक्ट व पोश एक्ट के बारे में बताया। विभाग की परामर्शदाता अमनपाल कौर ने महिला सुरक्षा सलाह केन्द्र व सखी सेंटर व मुख्यमंत्री नारी शक्ति प्रशिक्षण एवं कौशल, सर्वधन योजना व शिक्षा सेतु के बारे में जानकारी दी।

No comments