Breaking News

नागौर में सरकारी खरीद रुकने से किसानों को आर्थिक नुकसान

नागौर जिले में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सरकारी खरीद शुरू नहीं होने से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। पहले बारिश से फसलें खराब हुईं, अब मंडी में बढ़ती आवक के कारण प्लेटफॉर्म कम पड़ गए हैं। सरकारी खरीद बंद होने से व्यापारी मनमाने भाव लगा रहे हैं। किसानों ने बताया कि जिस उपज का भाव 10,000 प्रति क्विंटल है, उसे वे 3,000 में बेच रहे हैं, जिससे उन्हें प्रति क्विंटल 6,000 से 7,000 का भारी नुकसान हो रहा है।

No comments