शिमला-मसूरी से भी ठंडा राजस्थान
उत्तर भारत में पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी का असर अब राजस्थान में भी साफ दिखने लगा है। सर्द हवाओं के साथ राज्य में सर्दी ने दस्तक दे दी है। कई जिलों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश में चार दिन तक शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया है।
राजस्थान के कई शहर इस समय उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों से भी ज्यादा ठंडे हो गए हैं। शिमला का न्यूनतम तापमान 8.4, मंडी का 8.8, मसूरी का 8, देहरादून का 11.8, जम्मू का 11.4 और कटरा का 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं सीकर, फतेहपुर और नागौर का तापमान इन सभी शहरों से कम रहा। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि राजस्थान में इतनी जल्दी सर्दी का असर दिखना असामान्य है।

No comments