बांग्लादेश-नेपाल के कारण अलवर के किसानों को 500-करोड़ का नुकसान
बांग्लादेश और नेपाल में तख्तापलट होने के बाद से अलवर के किसानों को 500 करोड़ का नुकसान हो गया है। पिछले साल जिस प्याज ने 700 करोड़ का कारोबार किया था, वो इस साल घटकर 200 करोड़ रह गई है। वहीं, पूरे देश में ऐसा आधुनिक गोदाम नहीं है, जो अलवर की प्याज को खराब होने से बचा सके।
दरअसल, बांग्लादेश में एक किलो प्याज की कीमत 100 रुपए, नेपाल में 70 से 100 रुपए और पाकिस्तान में 200 रुपए प्रति किलो तक है। लेकिन इन तीनों जगह प्याज का एक्सपोर्ट बंद पड़ा है। ऐसे में अलवर की प्याज देश में 1 रुपए से लेकर 8 रुपए तक ही बिक रही है।

No comments