Breaking News

एनएमएमएस परीक्षा 16 को, मोबाइल, इंटरनेट व फोटोस्टेट की दुकानें रहेंगी बंद

राजस्थान में नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप परीक्षा 16 नवंबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर एक ही पारी में होगी। पंजीयक, शिक्षा विभागीय परीक्षाएं राजस्थान जयपुर की ओर से सभी केंद्राधीक्षकों और जिला शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
परीक्षा की गोपनीयता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए सभी केंद्रों पर सख्त प्रोटोकॉल लागू रहेगा। निर्देशों के अनुसार परीक्षा अवधि में सभी कर्मचारी, अधिकारी, वीक्षक और सुपरवाइजर के मोबाइल फोन केंद्र के बाहर रखवाए जाएंगे। कंप्यूटर, इंटरनेट, वाईफाई और केन्द्र के आसपास की फोटोस्टेट की दुकानें भी परीक्षा अवधि में बंद रखी जाएंगी। 

No comments