शैलेन्द्र कुमार बने प्रशासनिक अधिकारी
श्रीगंगानगर में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में सेवाएं दे रहे अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी शैलेन्द्र कुमार प्रशासनिक अधिकारी के पद पदोन्नत हो गए हैं। फिलहाल वे यहीं सेवाएं देंगे।
सीएमएचओ डॉ. अजय सिंगला ने बताया कि शैलेन्द्र कुमार विगत तीन वर्ष से सीएमएचओ ऑफिस में कार्यरत हैं, जबकि स्वास्थ्य विभाग में वर्ष 1992 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने रायसिंहनगर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से कनिष्ठ सहायक के पद पर शुरुआत की।

No comments