चाक व मशीन वितरण कार्यक्रम सम्पन
धाणक कुटीया रायसिंहनगर में चाक व मशीन वितरण कार्यक्रम सम्पन हुआ। इसमें मुख्य अतिथि नगर पालिकाध्यक्ष मनीष मोहन कौशल व विशिष्ट अतिथि एडवोकेट वेद प्रकाश ठण्डी रहे। अध्यक्षता देवकरण मंडावरा ने की। श्री यादे माटी कला बोर्ड राजस्थान ने कामगारों के उत्थान में मददगार के लिए नि:शुल्क विद्युत चालित चाक व मिट्टी गूंथने की मशीनें प्रदान की।
रायसिहनगर व करणपुर तहसील के 20-20 कामगारों को चयन व प्रशिक्षण के उपरांत राज्य सरकार की ओर से निशुल्क विद्युत चालित चाक व मशीने उपलब्ध कराई गई।

No comments