चिट्टा व नशीले कैप्सूल सहित युवक गिरफ्तार
पदमपुर में पुलिस ने गांव 21 बीबी कच्चा रास्ता पर कार्यवाही करते हुए नशीले पदार्थो सहित एक युवक को गिरफ्तार कर लिया।
थाना प्रभारी सुमन जयपाल ने बताया कि पदमपुर कस्बे के वार्ड नम्बर 3 निवासी खेमचंद उर्फ खेमी पुत्र राजेश सुनार को गिरफ्तार करके उसके कब्जा से 4.1 ग्राम हेरोइन व 1780 नशीले कैप्सूल बरामद किये गये हैं। पुलिस ने बताया कि खेमचंद पूर्व में नशीली दवाईयों सहित गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे की जांच घमूड़वाली पुलिस थाना प्रभारी रघुवीर सिंह को सौंपी गई है।

No comments