Breaking News

'सलाद सज्जा' प्रतियोगिता का आयोजन


चौधरी बल्लूराम गोदारा राजकीय कन्या महाविद्यालय, श्रीगंगानगर के गृह विज्ञान विभाग में साप्ताहिक कार्यक्रम में 'सक्षम-शिक्षा से आत्मनिर्भरता तक' के अंतर्गत मंगलवार को 'सलाद सज्जा' प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 11 से 15 नवम्बर तक चलेगा इसमें गृहविज्ञान विभाग की ओर से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. पूनम सेतिया ने गृहविज्ञान विषय को करियर के तौर पर अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में प्रथम दिन सलाद सज्जा प्रतियोगिता हुई जिसमें छात्राओं ने इसमें उत्साह से भाग लिया।

No comments