जिला परिषद में वन्दे मातरम् रंगोली बनाई
राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में बुधवार को श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय पर स्थित जिला परिषद परिसर में महिला कर्मचारियों ने रंगोली बनाई।
रंगोली के दौरान देशभक्ति भावना के अनुरूप जिला परिषद के अधिकारी-कर्मचारी हाथों में तिरंगा झण्डा पकड़े रहे। ऐसे में कुछ देर के लिए माहौल देशभक्तिमयी हो गया। इसके उपरान्त उपस्थित जनसमूह ने सामूहिक वन्दे मातरम गान किया। इस अवसर पर जिला परिषद के सीईओ गिरधर, एसीईओ हरीराम चौहान, विक्रम जोरा सहित जिला परिषद स्टाफ मौजूद रहा।

No comments