कार में जिंदा जलने वाले व्यक्ति की पहचान
श्रीगंगानगर के सद्भावनानगर में रहस्यमयी ढंग से कार में जलने का मामला कोतवाली पुलिस की गलफांस बन गया है। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने मृतक की असली पहचान की, परिजनों तक सम्पर्क भी साधा, लेकिन मृतक के भाई ने आने से साफ इंकार कर दिया।
हवलदार मुकेश कुमार ने बताया कि जिस गाड़ी में व्यक्ति जिंदा जला था। उसमें मिली सभी आईडी पर सुरजीत सिंह नाम लिखा हुआ था। पते अलग थे, लेकिन शिनाख्त करने के प्रयासों के तहत मृतक की असली पहचान नरेन्द्र शर्मा निवासी चौमूं जयपुर के रूप में हुई।

No comments