जर्मन नस्ल का कीमती कुत्ता चोरी, दो युवक सीसीटीवी कैमरे में कैद
संगरिया शहर के वार्ड नंबर 4 बुगलांवाली से जर्मन नस्ल का कीमती कुत्ता चोरी हो गया। सीसीटीवी कैमरे में दो युवक चोरी करते हुए कैद हो गये। एक बुर्जुग ने दो जनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।
पुलिस के अनुसार 64 वर्षीय राज सिंह ने रिपोर्ट दी कि उनके पास जर्मन नस्ल का काला कुत्ता था, जिसकी कीमत लगभग 1 लाख रुपये है। कुत्ते की उम्र करीब 20 महीने और कद लगभग ढाई फीट बताया गया है। राज सिंह के अनुसार, गांव के गुरजिन्द्र सिंह पुत्र जगदेव सिंह और सहजवीर सिंह उनके घर के पास स्थित दूध की डेयरी पर आते-जाते थे और कभी-कभार मेरे कुत्ते को बिस्कुट व गुड़ भी खिलाते थे।

No comments