सरकारी दफ्तरों में कर्मिकों से की समझाइश
राज्य में बढती सड़क दुर्घटनाओं को गम्भीरता से लेते हुए राज्य सरकार की मंशानुसार अनिल पालीवाल महानिदेशक पुलिस प्रशिक्षण एवं यातयाता राजस्थान जयपुर द्वारा जारी आदेशानुसार मंगलवार से सरकारी दफ्तरों में बाइक पर बिना हेलमेट एवं चौपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाकर आने वाले अधिकारी-कर्मचारियों से यातायात पुलिस द्वारा समझाईश की जा रही है।
जारी आदेशानुसार आम नागरिकों के साथ राजकीय कार्यालयों, संस्थाओं, उप्रक्रमों के अधिकारी एवं कर्मचारी दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चौपहिया वाहन में परिवहन करते समय सीट बेल्ट का प्रयोग सुनिश्चित करेंगे।

No comments