दो लाख रुपए की धोखाधड़ी
गजसिंहपुर कस्बे के निकट स्थित एक गंाव में रहने वाले एक व्यक्ति ने श्रीगंगानगर की महादेव इन्कलेव कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ दो लाख रुपए की धोखाधड़ी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज करवाया है।
पुलिस के अनुसार पीडि़त रोहित कुमार निवासी 1 एफएफबी ने रिपोर्ट दी कि महादेव इन्कलेव निवासी सुनील अरोड़ा पुत्र बलवंतराम अरोड़ा ने एक लाख 95 हजार रुपए की धोखाधड़ी कर ली। आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे की जांच थाना प्रभारी शालू बिश्रोई को सौंपी गई है।

No comments