Breaking News

आर्मी ऑफिसर बन कर दो बसें मंगवा ली, ऐन वक्त पर ठगी का शिकार होते बच गये बस ऑपरेटर


साइबर ठग प्रतिदिन ठगी के नये पैंतरे चला कर लोगों से ठगी कर रहे हैं। सादुलशहर में ताजा घटना ठग द्वारा खुद को आर्मी ऑफिसर बता कर दो बसों की व्यवस्था करवा कर ठगी करनी चाही, लेकिन ऐन वक्त पर बस ऑपरेटर की सतर्कता के चलते वह ठगी का शिकार होने से बच गया। बस ऑपरेटर अब परिवहन विभाग के अधिकारी से खुद का खर्चा मांग रहा है। 
जानकारी के अनुसार अज्ञात साइबर ठग ने श्रीगंगानगर डीटीओ को कॉल करके खुद को लालगढ़ छावनी का ऑफिसर बताया और जोधपुर के लिए दो बसों का इंतजाम करवाने के लिए कहा। डीटीओ ने सादुलशहर डीटीओ को कॉल करके बसों का इंतजाम करने के लिए बोल दिया। सादुलशहर वाले अधिकारी ने बस ऑपरेटर से बातचीत करके ठग के नम्बर देते हुए बसों का इंतजाम करवा दिया। 

No comments