Breaking News

श्रीकरणपुर में दो युवक नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार


श्रीकरणपुर पुलिस ने नशीली गोलियों के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के पास से 160 नशीली गोलियां बरामद कर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह कार्रवाई डीएसपी विष्णु खत्री के सुपरविजन में की गई। 
थानाधिकारी रामप्रताप वर्मा ने बताया कि गश्त के दौरान न्यायालय की ओर जाने वाली सड़क पर दो युवक बाइक पर जाते हुए दिखाई दिए। पुलिस को देखकर वे बाइक वापिस घुमाने लगे, तो पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। 

No comments