Breaking News

सड़क सुरक्षा अभियान के तहत यातायात जागरूकता कार्यशाला


श्रीगंगानगर में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत जिला परिवहन विभाग एवं यातायात थाना पुलिस की ओर से गुरुवार को हनुमागनगढ़ मार्ग स्थित नोजगे पब्लिक स्कूल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू की अध्यक्षता में जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जिला कलक्टर एवं जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए नियमों का पालन करते हए वाहन चलाने को कहा।
इस अवसर पर अधिकारियों ने भारी वाहन चालकों एवं ट्रांसपोर्टरों को गाडिय़ों को ओवरलोड नहीं करने, नियमानुसार वाहन में भार लोड करने, समय पर गाड़ी का फिटनैस करवाने, तेज गति  से वाहन नहीं नहीं चलाने, शराब पीकर वाहन नहीं चलाने एवं अन्य नियमों की पालना करने आदि की जानकारी दी गई।

No comments