किसान के घर से लाखों का सोना चोरी
श्रीगंगानगर जिले के घड़साना पुलिस थाना क्षेत्र के गांव 7 एमएलडी बी मलकेवाली में स्थित किसान के घर से लाखों रुपए का सोना चोरी हो गया। घटना के वक्त किसान का पूरा परिवार खेत में गया हुआ था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार 57 वर्षीय किसान ठंडूराम बावरी ने रिपोर्ट दी कि 8 नवम्बर को मेरा पूरा परिवार खेत गया हुआ था। शाम को मेरा बेटा घर आया, तो घर के अंदर कमरों का सामान बिखरा हुआ था। अलमारी खुली पड़ी थी। बेटे की सूचना पर हम सभी घर पहुंचे। अज्ञात चोर मेरे घर से मेरी पत्नी की सोने की 6 मोहरें, बड़े बेटे रविन्द्र की पत्नी की पांच मोहरे सोने की, छोटे बेटे की शादी के लिए रखी गई सोने की पांच मोहरे, सोने के तीन कोके, पोतियों के लिए बनाई गई सोने की बालियां, सोने के दो लॉकेट, एक जोड़ी सोने की बाली, 40 तोला सोने की पाजेब, दो चांदी के कड़े व 2 चार्जर व हैडफोन चोरी करके ले गये।

No comments