Breaking News

टांटिया यूनिवर्सिटी के अकाउंट ऑफिसर पर गबन का मुकदमा


श्रीगंगानगर के रीको स्थित टांटिया यूनिवर्सिटी का लेखाधिकारी ही गबन करता रहा। लेखाधिकारी ने अपने कार्यकाल में यूनिवर्सिटी के लॉकर को खोला और प्रोपर्टी के दस्तावेजों को गायब कर दिया। यूनिवर्सिटी की निधियों का चैकों के माध्यम से निजी उपयोग कर लिया। यह आरोप लगाते हुए आरोपी के खिलाफ यूनिवर्सिटी के कुलसचिव रजिस्ट्रार विनोद शर्मा ने सदर पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज करवाया है।
मुकदमे के अनुसार कुलसचिव विनोद शर्मा ने आरोप लगाया कि हरपाल सिंह सोहल निवासी श्रीगंगानगर यूनिवर्सिटी में 4 मार्च 2014 से लेखाधिकारी थे। इन्होंने 31 जुलाई 2025 को पद से त्यागपत्र प्रस्तुत किया। त्यागपत्र देने के बाद वित्तीय अभिलेख संस्थान को सुपुर्द करने थे, लेकिन विवि की वित्तीय एवं लेखा संबंधी तथा ईमेल आईडी-पासवर्ड, नगद राशि व अन्य सामग्री का विधिवत हस्तान्तरण नहीं किया।

No comments