चतुर्थ श्रेणी रिज़ल्ट में देरी से भड़के अभ्यर्थी, फूटा गुस्सा
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा 2024 के परिणाम जारी न किए जाने को लेकर अभ्यर्थियों का धैर्य अब टूटता दिख रहा है। सोशल मीडिया पर दर्जनों उम्मीदवार अपनी नाराजग़ी ज़ाहिर कर रहे हैं। इसी बीच बोर्ड सदस्य आलोक राज की प्रतिक्रिया भी चर्चा में है, जिसमें उन्होंने कहा कि निर्णय लेते समय इस बात का पूरा ध्यान रखा जाता है कि किसी भर्ती की सीट दूसरी भर्ती के कारण खराब न हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि वीडीओ भर्ती की सीटें पटवारी भर्ती से प्रभावित न हों, इसलिए वीडीओ के ऑब्जेक्शन चरण को प्राथमिकता दी गई।

No comments