Breaking News

राजस्थान में एक ही नंबर की दो बसें, एक आरजीटी व दूसरी सांचौर में चल रही

बाड़मेर के गुड़ामालानी क्षेत्र के आरजीटी ऑयल फील्ड में पार्कर ड्रिलिंग रिंग पर क्रू को लाने-ले जाने में लगी एक बस को लेकर फर्जीवाड़ा सामने आया है। आरोप है कि वेंडर कंपनी फर्जी दस्तावेजों के आधार पर एक बस का संचालन कर रही है, जबकि इसी नंबर की असली बस जालोर जिले के सांचौर में चल रही है। फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद रिंग क्षेत्र में सुरक्षा प्रोटोकॉल पर भी सवाल उठने लगे हैं। क्योंकि आरजीटी में प्रदेश का सबसे बड़ा गैस प्लांट रागेश्वरी डीप गैस प्लांट है। 

No comments