Breaking News

जुए के अड्डे पर पुलिस की रेड, 14 जुआरी जुआ खेलते गिरफ्तार, 5 लाख से ज्यादा नकदी बरामद

बीकानेर शहर में अवैध जुए के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देर रात नया शहर थाना क्षेत्र के बिन्नानी चौक में चल रहे जुआ अड्डे पर सीओ सिटी श्रवणदास संत के नेतृत्व में छापामारी की। कार्रवाई के दौरान पुरुषोत्तम पुत्र शैला महाराज के घर में जुआ खेलते 14 लोग रंगे हाथों गिरफ्तार हुए। पुलिस ने मौके से 5 लाख 23 हजार रुपये की नकदी भी बरामद की है। 
सीओ श्रवणदास संत ने बताया कि क्षेत्र में लगातार अवैध जुए की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद संयुक्त टीम बनाकर कार्रवाई की गई। 

No comments