तेज़ रफ़्तार पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, राजस्थान में 55 हज़ार से अधिक वाहन चालकों पर जुर्माना
राजस्थान में सड़क सुरक्षा को लेकर राज्य सरकार ने इस बार बेहद सख्त रुख अपनाया है। 4 से 18 नवंबर तक चल रहे 15 दिवसीय सड़क सुरक्षा अभियान में सबसे बड़ा फोकस तेज़ गति से वाहन चलाने वालों पर रहा। पुलिस विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, सिर्फ 12 दिनों में 55,717 वाहन चालकों को ओवर स्पीडिंग पर पकड़ा गया। यह संख्या प्रदेश में तेज रफ़्तार से बढ़ते सड़क हादसों पर नियंत्रण की गंभीरता को दर्शाती है।

No comments